पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्लू निरोधक दवा पिलाई

फ्लू निरोधक दवा पिलाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू| भरतियाअस्पताल के आयुर्वेद होम्योपैथिक अस्पताल में स्वाइन फ्लू निरोधक दवा पीने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश सारण ने आयुर्वेद काढ़ा पिलाने की विशेष व्यवस्था की। जिला आयुर्वेद अिधकारी सीताराम शर्मा ने बताया कि छह फरवरी से चल रहे शिविर में अब तक आठ हजार से अिधक लोग लाभान्वित हो चुके हैं। प्यूपित यूनिटी संस्थान के अध्यक्ष रघुनाथ खेमका, सचिव सुरेश शर्मा ने भी सहयोग किया। डॉ. प्रमोद्र मिश्रा, होम्योपैथिक अस्पताल के सुबोध कुमार, शंकरलाल शर्मा, ईश्वरीप्रसाद शर्मा, ओमप्रकाश सैनी, रामावतार सैनी, चंद्रप्रकाश शर्मा ने सेवाएं दी।

सादुलपुर.सांखूफोर्ट में राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल की ओर से शिविर लगाकर स्वाइन फ्लू की दवाई पिलाई जा रही है। सहायक डॉ. देवेंद्र कुमार दीक्षित ने उक्त जानकारी दी।

रतनगढ़.लियोक्लब आेरियन ने फ्लू निरोधक दवा शनिवार को दूसरे दिन भी सैकड़ों बच्चों को पिलाई गई। क्लब के कमल सांगानेरिया, रवि इंदौरिया, गौरव कृष्ण, कमल प्रजापत, राजेंद्र जालान ने शनिवार को शहर की सेंट्रल एकेडमी, रघुनाथ इंटरनेशन स्कूल, इंडिया पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल में जाकर लगभग 450 बच्चों को स्वाइन फ्लू निरोधक दवा पिलाई गई। शिविर गुरुवार तक चलेगा।

चूरू. आयुर्वेदहोम्योपैथी अस्पताल में स्वाइन फ्लू निरोधक खुराक पिलाते लोग।