पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जांच में पीएचईडी के दावे झूठे

जांच में पीएचईडी के दावे झूठे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पड़िहारा| कस्बेमें शनिवार की दोपहर अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रशासनिक सुधार विभाग राकेश वर्मा औचक निरीक्षण पर पहंुचे तथा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मिली शिकायतों के संबंध में जो कार्यवाही हुई एवं उसकी रिपोर्ट भेजी गई, जिसकी वास्तविक जांच की गई। आलसर-पड़िहारा क्षेत्रीय जलप्रदाय योजना बाधित रहने की शिकायत की गई थी, जिसका जवाब विभाग ने दिया था कि योजना पर पेयजल सप्लाई सुचारू कर दी गई, लेकिन मौके पर वर्मा ने निरीक्षण किया तो योजना की सप्लाई तीन माह से बंद मिली, जिस पर विभाग के उच्चाधिकारियों को फटकार सुननी पड़ी। यही हालात कस्बे में उच्च जलाश्य के संबंध में मिले। उच्च जलाश्य की छत टूटी होने तथा टंकी में कचरा पड़ा रहने की शिकायत की गई थी, लेकिन विभाग ने जवाब दिया कि टंकी की सफाई कर दी गई है तथा स्वच्छ जल की आपूर्ति की जा रही है तथा टंकी की छत टूटी होने के संबंध में कोई भी जवाब नहीं दिया गया था। जब टंकी का निरीक्षण किया गया, तो टंकी में गंदगी पड़ी थी तथा छत भी टूटी हुई थी। पड़िहारा से खोथड़ी मार्ग पर मेघवाल मौहल्ले में खुर्रा निर्माण तथा रास्ते पर हुए अतिक्रमण को हटाने की शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी, जिस पर तहसीलदार सूर्यकांत शर्मा से जवाब मांगा गया। तहसीलदार ने वर्मा को बताया कि उक्त प्रकरण को राजस्थान भू राजस्व नियम की धारा 91 के तहत दर्ज कर लिया गया है तथा तहसील न्यायालय में कार्यवाही जारी है। वर्मा के साथ आईएएस अिधकारी बन्नालाल, सीईओ अवधेशसिंह, बीडीओ शोभा पिल्लेई, पूर्व सरपंच जगजीतसिंह राठौड़ सहित कई लाेग उपस्थित थे।

सुजानगढ़. मूंधड़ा में आईटी सेंटर में शिकायतों का सत्यापन करते हुए एसडीएम

पड़िहारा. अिधकारियोंको वार्ता करते अतिरिक्त मुख्य सचिव वर्मा एवं उपस्थित अिधकारी लोग।

भास्कर न्यूज | सुजानगढ़

प्रशासन सरकार आपके द्वार अिभयान के दौरान विभाग के अिधकारियों के दावे अब जांच में झूठे साबित होने लगे हैं। जानकारी के अनुसार शिकायतों के निस्तारण के सत्यापन की जांच करने शुक्रवार एसडीएम अजय आर्य गांवों में पहुंचे, तो हकीकत सामने देखकर वे अचंभित रह गए। मूंदड़ा गांव के ग्रामीणों ने सार्वजनिक नल को सही करवाने की मांग अभियान के दौरान की थी, जिस पर जलदाय विभाग ने उक्त कार्य सही करवाने की जानकारी दे दी। मौके पर जांच की गई तो आठ नलों में से मात्र दो ही चालू पाए गए। एसडीएम ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को तुरंत सभी नलों को दुरुस्त कर चालू करने के निर्देश दिए। मूंदड़ा के राजेंद्र सहित अनेक ढाणियों के लोगों ने ढाणियों में विद्युतीकरण के तहत आवेदन करने के बावजूद कनेक्शन नहीं दिए जाने की शिकायत की जिस पर निगम ने शिकायतकर्ता को रिलीफ दिए जाने की जानकारी दे दी। मौके पर सत्यापन करने पर पता चला कि दो-तीन वर्षों से आवेदन करने डिमांड नोटिस की राशि जमा करवाने के बावजूद लोगों के कनेक्शन नहीं हुए। एसडीएम ने डिस्कॉम एईएन तेहनदेसर को फोन पर ही सोमवार को मौके पर जाकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि ग्राम जीली के कानाराम के घर तक जाने का रास्ता खुलवाने की मांग पर ग्राम पंचायत ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाकर घर का रास्ता चिह्नित करवाया। एसडीएम 15 प्रकरणों का सत्यापन किया।

प्रभारीसचिव ने की जांच

सादुलपुर|खाद्यएवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सचिव एवं जिला प्रभारी सचिव सुबोध अग्रवाल ने शनिवार को ग्राम पंचायत रतनपुरा के आईटी केंद्र पर ‘सरकार आपके द्वार’ अभियान राजस्थान पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की कार्यवाही का वेरीफिकेशन किया। सचिव अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को रतनपुरा ग्राम पंचायत के आईटी केंद्र पर राज्य सरकार द्वारा चलाए गए ‘सरकार आपके द्वार’ अभियान राजस्थान पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की प्रभावी कार्यवाही का वेरिफिकेशन किया गया। सचिव ने बताया कि वेरिफिकेशन के दौरान रोशनी देवी को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 50 हजार रूपए की राशि मिलने तथा राजपाल मेघवाल के बिजली कनेक्शन होना पाया गया। गौरव पुरस्कार राशि के लिए विनोद कुमार पुत्र शीशराम जाट द्वारा किए गए आवेदन के बाद उसे प्रमाण पत्र 1000 रूपए ही मिले थे। जांच में रिपोर्ट सही नहीं पाए जाने पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। रतनगढ़ तहसील के गांव खोतड़ी से राजसिंह से इस आशय की शिकायत मिली थी कि डोडा पोस्त अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। जांच करने पर वहां शराब पोस्त की बिक्री नहीं होना पाया गया, जबकि जिला आबकारी अधिकारी द्वारा बिना विजिट किए, इसके लिए स्वीकृति जारी करने पर जांच के आदेश दिए गए हैं। इस मौके पर एडीएम आरएस कविया, विकास अधिकारी शुभकरणसिंह राहड़, ग्रामसेवक अशोक कुमार छिरंग, पूर्व सरपंच मोहरसिंह आिद उपस्थित थे।