पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारपीट कर 60 हजार रुपए छीनने का मामला दर्ज

मारपीट कर 60 हजार रुपए छीनने का मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलपुर| सिद्धमुखथाने में मंगलवार को दो जनों के खिलाफ मारपीट कर 60 हजार रुपए छीनकर ले जाने का मामला दर्ज हुआ।

पुलिस के अनुसार मुकेश कुमार पुत्र रामनारायण जाट निवासी भीमसाणा ने रिपोर्ट दी कि मंगलवार दिन में वह रेलवे स्टेशन के पास कंक्रीट डालकर अपनी गाड़ी को लेकर सिद्धमुख बस स्टैंड पहुंचा था। वहां पर मुकेश पुत्र आशाराम मांगेराम पुत्र राजेंद्र जाट निवासी भीमसाणा ने उसकी गाड़ी को रुकवाकर उसके साथ मारपीट की तथा 60 हजार रुपए निकालकर ले गए।