पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल मैदान में घुसा गंदा पानी

स्कूल मैदान में घुसा गंदा पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयउच्च माध्यमिक स्कूल में गत दिनों तेज बारिश के दौरान ढही दीवार के बाद हालात और भी खराब होते जाते रहें हैं। दीवार नहीं होने के कारण नालों से बहकर आने वाले गंदा पानी स्कूल मैदान में भर रहा है, जिस कारण स्कूल का खेल मैदान गेनाणी का रूप लेता जा रहा है।

लोगों ने बताया कि नगरपालिका को अवगत करवाने के बाद भी क्षतिग्रस्त नालियों को अभी ठीक नहीं करवाया गया है। वहीं ढही दीवार को लेकर एक ओर जहां स्कूल प्रशासन बजट नहीं होने से काम नहीं करवा रहा। जनप्रतिनिधि प्रशासन के उच्चाधिकारी भी दीवार निर्माण को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे, जिसके चलते एक ओर विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानाचार्य काशीराम प्रजापत ने बताया कि बरसात से दीवार गिरने के बाद क्षतिग्रस्त नालियों से गंदा पानी भर रहा है।

बारिशहुई तो बिगड़ेंगे हालात

क्षेत्रमें 9 सितंबर शाम को हुई तेज बारिश के दौरान पानी के तेज बहाव के चलते राउमावि के उत्तरी ब्लाॅक के पीछे की साइड की पश्चिमी की ओर लगभग 150 फीट की दीवार ढह गई, जिसके चलते पूरा स्कूल जलमग्न हो गया। ऐसे में कक्षा कक्षों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया था। ढही दीवार का निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है।

तारानगर. राउमाविमें बरसात के दौरान ढही दीवार के बाद नालियों का गंदा पानी स्कूल मैदान घुस रहा हैं।

गंदगी कचरे से राहगीर परेशान