स्कूल के आगे से बाइक चोरी
सादुलपुर | थानेमें मंगलवार को बाइक चोरी का मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार सुरेंद्र कुमार पुत्र सुशील कुमार अग्रवाल निवासी वार्ड संख्या 15, सादुलपुर ने रिपोर्ट दी कि 20 सितंबर को वह अपनी पुत्री को बाइक पर स्कूल छोड़ने गया। बाइक को स्कूल के गेट के आगे खड़ा किया था, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।