पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विजेता छात्राओं का स्वागत

विजेता छात्राओं का स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर हनुमानगढ़ में फाइनल मैच आज

राजकीयरतनलाल मोहता उच्च प्राथमिक स्कूल के तत्वावधान में 59 वीं राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता (14 वर्ष) के पांच वें दिन मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबले कांटे के तथा रोमांचक हुए। बुधवार को फाइनल मैच होगा।

टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिद्वंदी टीम को मात देने के अथक प्रयास किए, जिसमें दो टीमों ने विजय प्राप्त कर फाइनल में जगह बनाई। राष्ट्रीय कोच यासीन खां चौहान ने बताया कि सेमीफाइनल मैच में अलवर ने अजमेर को 1-0 से पराजित किया। दूसरा मैच जोधपुर हनुमानगढ़ के बीच हुआ। जिसमें हनुमानगढ़ ने जोधपुर को 3-0 से हराया। प्राचार्य हवासिंह पूनिया, संयोजक सीताराम जांगिड़, मुश्ताक अहमद चौहान, भरतसिंह, जसवंतसिंह, दयानंद, राजकुमार पूनिया, राजकुमार वर्मा, रघुवीर, रामनिवास, सफी मोहम्मद, इश्हाक बेग मुगल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मनोज पूनिया ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन समारोह स्कूल परिसर में बुधवार सुबह 8.30 बजे होगा। विजेता टीम को पुरस्कार तथा ट्राफी प्रदान की जाएगी। समारोह में कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

सादुलपुर. हनुमानगढ़जोधपुर के बीच हुए मैच में हैड लेते खिलाड़ी।

सादुलपुर. अलवरअजमेर के बीच हुए मैच में जीत के लिए दमखम लगाते खिलाड़ी।

राज्य स्तरीय सीनियर एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में ढाणी बड़ी गांव की छात्राओं ने 5000 मीटर दौड़ में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कोच महेंद्रसिंह महला ने बताया कि छात्रा सुमन पुत्री दयाचंद सिहाग सुनीता पुत्री सुरेंद्र बगडिया ने क्रमश: प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त कर गांव तहसील का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता श्रीगंगानगर में 21 22 सितंबर को हुई थी। खिलाड़ी छात्राओं कोच का सिद्धमुख ढाणी बड़ी पहुंचने पर ग्रामीणों की ओर से अभिनंदन किया गया।