कीटनाशक स्प्रे करते मौत
सादुलपुर | सिद्धमुखथानाक्षेत्र के गांव दांतली में फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय एक जने की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार जोधदान चारण ने रिपोर्ट दी कि उसका पुत्र राजेश (16) 23 सितंबर को खेत में ग्वार की फसल में कीटनाशक स्प्रे कर रहा था। दवा श्वांस नली के माध्यम से शरीर में जाने के कारण राजेश बेहोश हो गया। उसे हिसार के अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां गुरुवार को मौत हो गई।