- Hindi News
- फेल करने की धमकी देकर नाबालिग छात्रा से ज्यादती
फेल करने की धमकी देकर नाबालिग छात्रा से ज्यादती
भास्कर न्यूज | सादुलपुर (चूरू)
थानेमें गुरुवार को सरकारी स्कूल के शिक्षक के खिलाफ नाबालिग छात्रा से ज्यादती करने का मामला दर्ज हुआ।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार गोठ्यां बड़ी गांव के एक व्यक्ति की बेटी गांव के सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल में 12वीं में पढ़ती है। 2 सितंबर को बेटी राजगढ़ आई हुई थी। बस स्टैंड पर स्कूल का शिक्षक सत्यवीर मेघवाल मिला। शिक्षक पीड़िता को सांखू रोड फाटक के पार अपने मकान पर ले गया जहां डरा-धमकाकर ज्यादती की।
उसने किसी को बताने पर परीक्षा में फेल कर देने की धमकी दी। ज्यादती करने के बाद वह उसे वापस बस स्टैंड पर छोड़ गया।