पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाटिका प्रतियोगिताएं

नाटिका प्रतियोगिताएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलपुर. नाटिका में भाग लेती छात्राएं।

सादुलपुर| िढगारलागांव के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में बुधवार को मीना मंच की ओर से मीना नाटिका अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्कूल की छात्राओं ने मीना दिवस पर मीना नाटिका प्रस्तुत की। इस दौरान छात्राओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। मेहंदी प्रतियोगिता में मोनिका प्रथम दर्शना कुमार द्वितीय रही। चित्रकला के जूनियर वर्ग में कविता कुमारी प्रथम रही। सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में कक्षा 8 की छात्राएं प्रथम स्थान पर रही। शिक्षक ओमप्रकाश, जयकरण, सुखवीर, सुशीला देवी आदि ने विचार व्यक्त किए। प्रधानाध्यापक संतलाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

दिव्याप्रथम मनोज द्वितीय

रतनगढ़|राजकीयजालान कॉलेज में बुधवार को हिंदी वर्तनी प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम प्रभारी प्रो. कल्याणसिंह चारण ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम दिव्या शर्मा द्वितीय मनोज सैनी रहे। इस दौरान चारण ने कहा कि बिना वर्तनी ज्ञान के भाषा पर अिधकार नहीं हो सकता। प्राचार्य बीएल शर्मा ने कहा कि शुद्ध लिखे, शुद्ध उच्चारण करें और आपकी भाषा आपके भावों के अभिव्यक्त करने में सक्षम होनी चाहिए।

छात्राओंको पारितोिषक दिए

जसवंतगढ|शेखावाटीशिक्षा निकेतन उमा स्कूल में वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। प्रद्यानाचार्य मंजू जयपुरिया ने बताया कि प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में प्रथम आंचल पारीक, द्वितीय शंशाक मारोठिया तीसरे स्थान पर पायल ओझा रही। इसी क्रम में जूनियर वर्ग में प्रथम मोनिका प्रजापत, द्वितीय पवन पूनम तथा तृतीय स्थान पर रजनीश नेहा टाक रहे। विजेता छात्र छात्राओं को पारितोषिक दिया। संचालन कोमल भाटी ने किया।