पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान सभा ने पेंशन को लेकर ज्ञापन सौंपा

किसान सभा ने पेंशन को लेकर ज्ञापन सौंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलपुर| अखिलभारतीय किसान सभा तहसील कमेटी की ओर से पंचायत समिति के विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर भौतिक सत्यापन ग्राम सभा में करवाने की मांग की गई है। मंत्री बनवारीलाल बेनीवाल ने बताया कि बीडीओ को सौंपे ज्ञापन में वृद्ध, विधवा तथा विकलांग पेंशन के लिए पात्र लोगों का भौतिक सत्यापन करवाया जा रहा है, जिसका तरीका सही नहीं है। हल्पनामा तैयार करवाने के लिए एक वृद्ध को दूसरे व्यक्ति को साथ लेकर राजगढ़ कोर्ट में आना पड़ रहा है, जहां पर उसके 200 रुपए खर्च होते हैं। ज्ञापन में भौतिक सत्यापन ग्राम सभा में पात्रता के दस्तावेज लेकर करवाया जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी खर्चा नहीं करना पड़े।