अग्रसेन जयंती पर निकाली शोभायात्रा
समाज की प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया
तारानगर | तारानगर-राजगढ़मार्ग स्थित अग्रसेन सर्किल पर पूजा की गई। बाद में सरावगी धर्मशाला से बैंडबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जो कस्बे के मुख्य मार्गों होकर गुजरी। इस दौरान धर्मशाला में रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर महासभा अध्यक्ष शिवकुमार सरावगी, उपाध्यक्ष बालकिशन कंदोई, ओमप्रकाश सरावगी, महामंत्री नरेंद्र चाचाण, सहमंत्री अमित दुदानी कोषाध्यक्ष सीताराम जोधानी, पवन कुमार जोड़ीवाल, विमल सगतानी, महेंद्र सरावगी, संदीप अग्रवाल, चांद र| धीरवासिया सहित मौजूद थे।
सादुलपुर|अग्रसेनभवन में हुए कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने महाराजा अग्रसेन की पूजा आरती की। इसके बाद अग्रसेन सर्किल पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर तिलक पुष्प अर्पित कर सामूहिक पूजन किया गया। जयंती की पूर्व संध्या पर गो सेवा प्रभात फेरी कीर्तन मंडल की ओर से कीर्तन का आयोजन किया गया।
छात्राओंने रंगोली सजाई
सुजानगढ़| महोत्सवके अंतर्गत बुधवार शाम को रंगोली प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता की अध्यक्षता प्रो. आरएल अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि विजय कुमार खेतान तथा विशिष्ट अतिथि ताराचंद जालान, सुरेश तोदी, पवन दादलीका, सुलोचना अग्रवाल तथा किरण कंदोई सहित अतिथियों ने अग्रसेन महाराज की तस्वीर पर मार्ल्यापण कर दीप प्रज्जवल्लन किया। प्रतियोगिता में 100 जनों ने भाग लिया। गुरुवार सुबह अग्रसेन जयंती पर राजकीय हास्पिटल में रोगियों को फल वितरण किए गए। इसके बाद अग्रवाल सम्मेलन में ध्वजारोहण का कार्यक्रम हुआ इसके बाद अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा का जुलूस नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला गया। समाज के अध्यक्ष माणकचंद सराफ, मंत्री महावीर बगडिय़ा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप तोदी, सुभाष बगडिय़ा, जितेंद्र मिरणका सहित समाज के अन्य लोग भी शामिल हुए।
रतनगढ़| अग्रवालभवन में गुरुवार को जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि बैंक मैनेजर सुभाषचंद्र गोयनका थे। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता पर बल दिया। कार्यक्रम अध्यक्ष हरिप्रसाद चमड़िया, समिति के निदेशक किशनलाल पंसारी, अध्यक्ष गिरधारीलाल बाजोरिया, अशोक बाजोरिया, राजेश कंदोई, विनोदकुमार खेमका ने भी संबोधित किया। समिति के महामंत्री सांवरमल चमड़िया ने आगामी योजनाओं की जान