पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाड़मेर ने लूटाणा से जीता पहला मैच

बाड़मेर ने लूटाणा से जीता पहला मैच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फगेड़ियामेमोरियल ट्रस्ट की ओर से सुमेरसिंह की पुण्यतिथि पर अंतरराज्य ओपन पुरुष कबड्‌डी प्रतियोगिता का उद‌्घाटन गुरुवार सुबह राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के मैदान में हुआ। उद‌्घाटन के मौके पर बाड़मेर लूटाणा टीमों के बीच फ्रेंडली मैच हुआ, जिसमें बाड़मेर विजेता रही।मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य प्रतापसिंह कस्वा थे। ट्रस्टी महेश फगेड़िया ने बताया कि 26 सितंबर शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक मैच होंगे।

प्रतियोगिता में सेना की राज रायफल, 2 राज बटालियन, बाड़मेर, गागड़वास, हनुमानगढ़ के साथ ही हरियाणा की कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। जगदीश पूनिया, बलवान फगेड़िया, धर्मवीर फगेड़िया, जंगवीर पूनिया, दिनेश पूनिया, दीपक खीचड़, विजय पूनिया, सत्यनारायण सैनी, मनोज कुमार, कृष्णदत्त शर्मा, ओमप्रकाश पूनिया आदि कार्यक्रम में उपस्थित थे।

सादुलपुर. कबड्‌डीप्रतियोगिता में दमखम लगाते खिलाड़ी।