पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र आंदोलन काे समर्थन

छात्र आंदोलन काे समर्थन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलपुर. छात्रसंघर्ष समिति की ओर से सरकारी कॉलेज में स्टाफ नियुक्ति को लेकर मिनी सचिवालय के सामने शुरू किया गया धरना शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। अभिभाषक संघ के अध्यक्ष महावीरसिंह पूनिया तथा ग्राम पंचायत भीमसाणा सरपंच मांगेराम शर्मा ने छात्रों के आंदोलन धरने का समर्थन किया है। शनिवार को छात्र नेता कृष्ण भाकर के नेतृत्व में धर्मवीर गोस्वामी, योगेश सैनी, नंदलाल, दिनेश प्रजापत, प्रवीण गोस्वामी, लोकेश जालवाल, अशोक कुमार, सिकंदर नेहरा, विकास डारा, मंजीत पूनिया, प्रवीण कुमार, राकेश पूनिया, सुनील ठाकन जितेंद्र दाधीच धरने पर बैठे। उल्लेखनीय है कि सरकारी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया हो जाने के बाद भी स्टॉफ की नियुक्ति नहीं हुई, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रों ने मिनी सचिवालय के सामने धरना शुरू कर दिया।