स्कूटी वितरण के लिए आवेदन मांगे
सादुलपुर. नवसृजितराजकीय कॉलेज में प्रेवेशित विशेष पिछड़ा वर्ग की छात्राओं से देवनारायण छात्रा स्कूटी वित्तरण प्रोत्साहन राशि योजना में आवेदन मांगे है। चूरू लोहिया कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एमडी गोरा ने बताया कि आवेदन 30 सितंबर तक लोहिया कॉलेज में जमा करवा सकते है। नियम, शर्ते आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डोट डीसीई डोट राजस्थान डोट जीओवी डोट इन पर उपलब्ध हैं।