पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चूरू सुजानगढ़ कॉलेज ने जीते िक्रकेट के मुकाबले

चूरू सुजानगढ़ कॉलेज ने जीते िक्रकेट के मुकाबले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू. जिलास्टेडियम में राजकीय लोहिया कॉलेज के तत्वावधान महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी, बीकानेर की ओर से प्रायोजित अंतर महाविद्यालय क्रिकेट (जिला स्तरीय) प्रतियोगिता के तीसरे दिन तीन मैच हुए। इनमें दो मैच राजकीय लोहिया कॉलेज चूरू एक मैच सुजानगढ़ के राजकीय कॉलेज ने जीते।

खेल प्रभारी पीआर फगेड़िया ने बताया कि पहले मैच में एसबीएन कॉलेज सिद्धमुख ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 63 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में चूरू के राजकीय लोहिया कॉलेज ने बिना किसी विकेट खोकर जीत हासिल की। आनंद जोशी ने नोट आउट रहकर 41 रन बनाए। दूसरे मैच में सादुलपुर के मोहता कॉलेज ने 119 रन बनाए। जवाब में सुजानगढ़ के राजकीय कॉलेज ने जीत हासिल की। तीसरे मैच में तारानगर के राजकीय कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 73 रन बनाए। जवाब में चूरू के लोहिया कॉलेज की टीम ने तीन विकेट खोकर जीत हासिल की।

खेल समिति संयोजक दिलीपसिंह पूनिया ने बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे चूरू सुजानगढ़ कॉलेज की टीम के बीच फाइनल मुकाबल होगा। प्रतियोगिता के निर्णायक रामस्वरूप फगेडि़या, महेंद्रसिंह, संदीप कुमार थे। इस दौरान नेमीचंद शर्मा, परमेश्वरलाल, पवन शर्मा, महेंद्र सारण पूर्व जिला खेल अधिकारी अमरचंद श्योराण मौजूद थे।