पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम से शिकायत

एसडीएम से शिकायत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलपुर| अखिलभारतीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा सहयोगिनी, साथिन यूनियन तहसील कमेटी की ओर से एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर स्वयं सहायता समूह को ऋण दिलाने की मांग की है। अध्यक्ष सविता धोलिया की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि भुवाड़ी पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र समूह का खाता 2001 से रतनपुरा में स्थित बड़ाैदा राजस्थान ग्रामीण बैंक में है। 27 अगस्त 2012 को बैंक से समूह को मिले ऋण का भुगतान किया जा चुका है। तब भी ऋण देने से बैंक मैनेजर ने मना कर दिया। बैंक स्टाफ द्वारा महिलाओं को संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया जा रहा है।