पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर तरफ दवा पीने पिलाने की होड़

हर तरफ दवा पीने-पिलाने की होड़

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रमें बढ़ते स्वाइन फ्लू के प्रकोप को देखते हुए स्कूलों सहित अस्पतालों औषधालयों में लोगों काे इस बीमारी से बचाव के लिए दवा पिलाई जा रही है।

राजकीय भरतिया जिला अस्पताल स्थित आयुर्वेद होम्योपैथी अस्पताल में गुरुवार को भी स्वाइन फ्लू रोधी खुराक पिलाई गई। जिला आयुर्वेद अधिकारी सीताराम शर्मा ने बताया कि शिविर में पूरे स्टाफ ने सहयोग किया। शेखावाटी होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ने सैनिक कॉलोनी स्थित ओंकार मेमोरियल चिल्ड्रन एकेडमी में होम्योपैथिक दवा पिलाई गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डाॅ. अमरसिंह शेखावत ने बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। इसी प्रकार मदरसा सैयदना तोकीर तुल उलूम में राजकीय होम्योपैथिक औषधालय प्रभारी अब्दुल सत्तार खां मोयल के सानिध्य में दवा पिलाई गई। खां ने बताया कि तोकीर हसन साहब की दरगाह के आगे शिविर लगाकर आसपास के लोगों मोहल्लेवासियों को भी दवा पिलाई गई। इसके अलावा मदरसा मोहम्मदी, मोहल्ला व्यापारीयान, मदरसा छींपीयान में भी दवा पिलाई गई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद हुसैन निर्वाण, मोहम्मद याकूब सिसोदिया, पार्षद जाफर खां, गिरधारी तंवर, शाहबाज, मोलाना अब्दुल सलमा, मोलाना सहाबूदीन आिद ने सहयोग किया। गांव सेहला के आयुर्वेद औषधालय में कार्यरत वरिष्ठ कंपाउंडर महावीर प्रसाद स्वामी ने स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया। औषधालय प्रभारी लीलाधर शर्मा ने बताया कि औषधालय से दी गई कुछ औषधियों के अलावा अपने स्तर से औषधियों की व्यवस्था कर ग्रामीणों को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए औषधि पिलाई। धुआं धोर बाबा शिव भक्त मंडल की ओर से धुआं धोर बाबा मंदिर में 14 15 फरवरी को सुबह से शाम तक स्वाइन फ्लू निरोधक दवा पिलाई जाएगी। मंडल के रतन बजाज ने जानकारी दी।

रतननगर|राजकीयआयुर्वेद चिकित्सालय में गुरुवार को सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक विशेष शिविर लगाकर लोगों को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए आयुर्वेदिक दवा पिलाई गई। चिकित्सा प्रभारी डॉ. विजयकुमार शर्मा, डॉ. मेजर खान, उप वैद्य वजेंद्रसिंह राठौड़, रमेशचंद्र स्वामी, सुरेंद्रपाल स्वामी प्रेमलता ने लोागों को दवा पिलाने में सहयोग किया। इसी प्रकार स्वामी विवेकानंद नवयुवक मंडल संस्थान के सदस्य बीएल स्वामी, पवन कुमार, मेहंदी खां, इसाक खां, अनिल स्वामी, अजय, अमित, सुनील स्वामी, सद्दाम, उमेश, बनवारीलाल जांगिड़ आदि ने गांव थैलासर, हुणतपुरा, ढाणी डीएसपुरा आिद में जाकर स्वाइन फ्लू मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए ग्रामीाों को दवा पिलाने में सहयोग किया।

सादुलपुर|स्वाइनफ्लू से बचाव के लिए गुरुवार को लॉर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल में लगे कैंप में 500 विद्यार्थियों को आयुर्वेदिक काढा पिलाया गया। वैद्य पवन शर्मा वैद्य मनीराम शर्मा ने काढा पिलाया। प्राचार्य लक्ष्मणसिंह सहित स्टाफ ने सहयोग किया। इसी प्रकार राजकीय औषधालय में भी काढा पिलाया गया।

साहवा|एपेक्सस्कूल में गुरुवार को आयुर्वेदिक स्वाइन फ्लू निरोधक दवा पिलाई गई। संस्था निदेशक दयाराम भांभू ने उक्त जानकारी दी।

तारानगर|भारतीयमानव विकास संस्थान अध्यक्ष देवकीनंदन सैनी ने बताया कि 13 फरवरी को सुबह 11 बजे तहसील कार्यालय के आगे स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया जाएगा। उधर, रा. औषधालय में गुरुवार शाम स्वाइन फ्लू निरोधक दवाई पिलाई गई।

रतनगढ़|लियोक्लब ओरियन की ओर से विद्यार्थियों को स्वाइन फ्लू निरोधक दवा पिलाने का अभियान जारी रहा। क्लब के सदस्यों ने गुरुवार को कई स्कूलों में स्वाइन फ्लू निराेधक दवा पिलाई। इस मौके पर क्लब के निकिता कसेरा, प्रतिभा कसेरा, प्रवीण सिंवाल, नरेंद्र इंदौरिया, राजेंद्र जालान, कमल प्रजापत, गौरव भाटी, कमल सांगानेरिया सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

रतनगढ़. छात्राओंका स्वाइन फ्लू निरोधक दवा पिलाते क्लब के सदस्य।

साहवा. बच्चोंको दवा पिलाते स्कूल स्टाफ के सदस्य।

तारानगर. काढ़ापीने पहंुचे एक स्कूल के सभी बच्चे मास्क लगाए हुए थे।

सादुलपुर. लॉर्ड्सस्कूल में बच्चों को स्वाइन फ्लू निरोधक काढ़ा पिलाते वैद्य।

चूरू.मदरसा सैयदनातोकीर तुल उलूम में दवा पिलाते नेता प्रतिपक्ष मो. हुसैन निर्वाण।