- Hindi News
- मांगला के पंचदेव धाम मंदिर का वार्षिकोत्सव 17 फरवरी को
मांगला के पंचदेव धाम मंदिर का वार्षिकोत्सव 17 फरवरी को
सादुलपुर| मांगलाकी रोही में स्थित पंचदेव धाम मंदिर प्रबंध समिति की गुरुवार को बैठक हुई। इसमें वार्षिकोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया।
समिति अध्यक्ष गणपत ख्यालिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में 17 फरवरी को मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाए जाने तथा इसके उपलक्ष में कलश शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। 18 फरवरी को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बैठक में पुजारी ओमप्रकाश मंडावरिया, एडवोकेट अनिरूद्ध पाटोदिया, तुलसीराम शर्मा, विकास जांगिड़, मुकेश प्रजापत, हितेश राजपूत, शायरसिंह, सुमेरसिंह, राजेश राजपूत, पवन मीणा, मोहन प्रजापत, श्रवण सैनी, सुरेंद्र रजलीवाल, पवन नाई आदि उपस्थित थे।