पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाॅयंस क्लब के जोन चेयरमैन की सड़क हादसे में मौत

लाॅयंस क्लब के जोन चेयरमैन की सड़क हादसे में मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाॅयंसक्लब के जोन चेयरमैन प्रताप स्वामी की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वे झुंझुनूं में एलआईसी में विकास अधिकारी थे। एक बैठक में मुंबई गए हुए थे।

जयपुर से झुंझुनूं आते समय गोविंदगढ़ के निकट दोपहर करीब एक बजे टायर ब्रस्ट होने से सफारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। उनके पेट में गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंचे भाजपा नेता सतीश पूनिया ने उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल पहुंचाया जहां शाम करीब पांच बजे मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार बुधवार शाम पैतृक गांव न्यांगली (राजगढ़) में किया गया। अंतिम संस्कार में राजगढ़ विधायक मनोज न्यांगली, चूरू के जिला प्रमुख हरलाल सहारण, तारानगर विधायक जयनारायण पूनिया, भाजपा अध्यक्ष छबीलचंद बेरासरिया, झुंझुनूं से दिलीप मोदी, डॉ. हरिशरण शांडिल्य भाजपा के रामसिंह कस्वा लाॅयंस क्लब के कई पदाधिकारी एलआईसी के अधिकारी, कर्मचारी एजेंट शामिल हुए।

प्रताप स्वामी