दूसरे दिन भी सूंटे के साथ बारिश
जोधपुर डिस्कॉम के अधिकारियों के मुताबिक शनिवार रविवार को सूंटे के साथ हुई बारिश के बाद निगम को लाखों का नुकसान हुआ। शनिवार शाम तक करीब डेढ़ लाख का नुकसान आंका गया था। रात भर िमली सूचना रविवार को हुए नुकसान के बाद करीब पांच लाख तक का नुकसान आंका गया है। तारों पर पेड़ टूट कर गिरने से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। दूसरी ओर कई क्षेत्रों में दूसरे दिन रविवार शाम तक बिजली सप्लाई बहाल हो सकी। सी-टू सी-थ्री फीडर में रविवार देर शाम तक बिजली सप्लाई शुरू हुई। निगम के कर्मचारी दूसरे दिन भी फाल्ट अन्य कार्यों में व्यस्त रहे।
सादुलपुर.तहसीलके शहरी ग्रामीण क्षेत्र में रविवार शाम को तेज आंधी के बाद जमकर बरसात हुई। शाम 5 बजे शुरू हुआ बरसात का दौर देर रात तक जारी रहा। शहरी क्षेत्र में बरसात होने के बाद प्रमुख रास्तों सहित बाजारों में पानी एकत्रित हो गया, जिससे वाहन चालकों तथा राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 4.30 बजे तेज आंधी शुरू हुई, जिसका असर करीब आधे घंटे तक जारी रहा। इधर, ग्रामीण क्षेत्र में भी जमकर बरसात हुई।
चूरू. जिला मुख्यालय पर रविवार को हुई बारिश के बाद पंखा सर्किल पर डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया। -भास्कर
िडस्कॉम को पांच लाख का नुकसान