पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देशी पिस्तोल के साथ दो गिरफ्तार

देशी पिस्तोल के साथ दो गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजगढ़थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस ने रविवार को दो अलग-अलग स्थानों पर दो जनों के कब्जे से दो पिस्तौल एक जिंदा कारतूस बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया है।

सीआई भागलाराम ने बताया कि एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान रविवार सुबह हैड कांस्टेबल लक्ष्मणसिंह ने खेमाणा रोड सब जेल के पीछे मुखबिर की सूचना पर कर्मवीर पुत्र सुरेश जाट निवासी गगौर के कब्जे से पिस्तौल 315 बोर एक जिंदा कारतूस बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है।

इसी प्रकार रविवार शाम को हैड कांस्टेबल रामकिशन ने सांखू रोड श्याम बिहार कॉलोनी के पास सोमवीर उर्फ कालिया पुत्र दलीप सिंह जाट निवासी ढाणी जीराम पीएस हमीरवास के कब्जे से एक 315 बोर देशी पिस्तौल बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। पुिलस ने बताया कि सोमवीर उर्फ कालिया के खिलाफ तारानगर थाना में हत्या का प्रयास तथा राजगढ़ हमीरवास थाना में मारपीट के मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने इनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज किए हैं।