पूनिया अध्यक्ष कस्वा मंत्री चुने गए
पूनिया अध्यक्ष कस्वा मंत्री चुने गए
सादुलपुर | स्वयंसेवीशिक्षा विकास समिति के द्विवार्षिक चुनाव रविवार को कॉस्मिक चिल्ड्रन एकेडमी पब्लिक स्कूल में हुए। निर्वाचन अधिकारी सज्जनसिंह पूनिया की देखरेख में हुए चुनाव में सुशील पूनिया अध्यक्ष विनोद कस्वां मंत्री चुने गए। इसी प्रकार राजेश कोठारी कोषाध्यक्ष, दीपचंद महला, ओमप्रकाश वालिया, राजेश पचार, रणवीर सांगवान उपाध्यक्ष, राजेराम उपमंत्री, शौकत अली उप कोषाध्यक्ष, महावीरसिंह संगठन मंत्री तथा सज्जनसिंह पूनिया सभाध्यक्ष चुने गए। सुखवीरसिंह, रामनिवास खिचड़, रामावतार शर्मा, दलीप बेनीवाल कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए। चुनाव के बाद संस्था प्रधानों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशियां मनाई।