पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संसार जीतने के लिए मन वश में करें

संसार जीतने के लिए मन वश में करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परमसंत हुजूर कंवर साहेब ने कहा कि जीव के लिए सत्संग लाभकारी होने के साथ साथ कल्याणकारी भी है। यह सत्संग ही है जो इंसान को चेताता है कि इस संसार के बंधनों से किस प्रकार छुटकारा पाया जा सकता है। वे रविवार दोपहर में चूरू रोड स्थित राधास्वामी आश्रम में आयोजित सत्संग समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि सांसारिक सुख क्षणभंगुर है लेकिन परमात्मा रूपी रस स्थायी सुख है। सत्संगी उन्नत समाज निर्माण में अपना संपूर्ण योगदान देगा तभी समाज बदलेगा। उन्होंने भाव की महत्ता बताते हुए कहा कि परमात्मा के प्रति भाव अच्छे हो तो कर्म भी अच्छा होता है। भक्ति भी भाव पर ही आधारित है। परमात्मा के दो रूप हैं सगुण और निर्गुण। संतमत को उच्च दर्जे का बताते हुए उन्होंने कहा कि संतमत में भक्ति का आधार सेवा समाधि और प्रेम है। संत ने संगत को समभावी रहने का उपदेश देते हुए कहा कि सुख के समय शुकराना करो, दुख के समय फरियाद। दोनों ही हालातों में परमात्मा को एक क्षण भी नहीं भूलो।

सादुलपुर. कार्यक्रममें उपस्थित महिला श्रद्धालु।