पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड को इकाई मानकर भामाशाह योजना के कार्ड बनाएं

वार्ड को इकाई मानकर भामाशाह योजना के कार्ड बनाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड को इकाई मानकर भामाशाह योजना के कार्ड बनाएं

सादुलपुर. कांग्रेसनेता सुरेंद्रसिंह राठौड़ ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर गांवों में वार्ड को इकाई मानकर भामाशाह योजना के कार्ड बनाने की मांग की। ज्ञापन के अनुसार भामाशाह योजना में हर परिवार को कार्ड बनवाने एवं खाता खोलने के लिए पंचायत मुख्यालय तक जाना पड़ता है, जो कि असंभव काम है। इसके लिए पूरे परिवार को एकत्रित होकर पंचायत तक पहुंचने के लिए किराया भाड़ा लगता है। अधिकतर पंचायतों में गांव पंचायत मुख्यालय से पांच से छह किलोमीटर दूर है। दूसरी तरफ पालिका क्षेत्र में वार्ड अनुसार कैंप लगाकर भामाशाह योजना के कार्ड बनाए जा रहे हैं। ग्राम वार्ड को इकाई मानकर कार्ड बनाए जाएं, ताकि ग्रामीणों का पैसा समय बच सके।