भंडारा सत्संग आज
भंडारा सत्संग आज
सादुलपुर. राधास्वामीसत्संग दिनोद (हरियाणा) की राजगढ़ शाखा में रविवार दोपहर 12 बजे भंडारा एवं सत्संग होगा। आयोजन की तैयारियां कर ली गई हैं। सोमवीर पूनिया ने बताया कि चूरू रोड़ स्थित राधास्वामी सत्संग भवन में होने वाले आयोजन में शहरी ग्रामीण क्षेत्र के लोग भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि आध्यात्मिक सत्संग में परम संत हुजूर कंवर साहिब संबोधित कर नाम दान की बख्सीस देंगे।
समितिके चुनाव आज
सादुलपुर . स्वयंसेवीशिक्षा विकास समिति के द्विवार्षिक चुनाव रविवार को होंगे। महावीरसिंह ने बताया कि निजी विद्यालयों के इस संगठन की कार्यकारिणी के चुनाव रविवार सुबह 9 से 11 बजे के बीच कॉस्मिक पब्लिक स्कूल हिसार रोड़ में होंगे। संस्था की वर्तमान कार्यकारिणी एवं सक्रिय सदस्य चुनाव के लिए पूरी तैयारी के साथ जुटे हुए हैं।