धन्वंतरि कॉलेज को आईटीआई की मान्यता
धन्वंतरि कॉलेज को आईटीआई की मान्यता
सादुलपुर. शिवखेड़ासांखू फोर्ट स्थित धनवंतरि आईटीआई को क्यूसीआई डीजीईटी श्रम मंत्रालय ने मान्यता दे दी है। संस्था के अध्यक्ष कर्णसिंह श्योराण ने बताया कि मान्यता मिलने से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि आईटीआई में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को डिप्लोमा डिग्री के प्रोजेक्ट के साथ-साथ तकनीकि प्रतियोगिता की कोचिंग सुविधा मिलेगी।