पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईवे पर चलना मुश्किल

हाईवे पर चलना मुश्किल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेला संबंधी बैठक में भी उठा था मुद्‌दा

पिछलेमहीने ददरेवा मेले की तैयारी को लेकर हुई बैठक में भी क्षतिग्रस्त हाईवे का मुद्दा उठा था। एडीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोगों ने बताया कि हाईवे पर बने खतरनाक गड्‌ढों के कारण हर समय दुर्घटना घटित होने की आशंका बनी रहती है। उस वक्त गड्‌ढों का मामूली भराव किया गया था, परंतु बाद में उससे अधिक स्थिति खराब हो गई।

हाईवे पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे एवं बड़े वाहन गुजरते हैं। राजगढ़ से हिसार, दिल्ली, तारानगर, भादरा, हनुमानगढ़ आदि स्थानों के लिए इसी हाईवे से होकर वाहनों को गुजरना पड़ता है। बड़े वाहन तो जैसे-तैसे निकलने में कामयाब हो जाते हैं, परंतु छोटे वाहन कार आदि का निकलना दुष्कर बना हुआ है।

^हाईवेकी हालत दयनीय बनी हुई है। शीघ्र ही एनएच 65 के अधिकारियों से मिलकर समस्या से अवगत करवाउंगा। मनोजन्यांगली, विधायक

भास्कर न्यूज. सादुलपुर

कस्बे के बीच में से गुजर रहे राजगढ़-हिसार हाईवे 65 की हालत बद से बदतर बनी हुई है। अंबेडकर सर्किल से पूर्व करीब 50 मीटर दूरी में हाईवे पूरी तरह से टूट चुका है। हाईवे पर जगह-जगह बने खतरनाक गड्‌ढों को पार करना वाहन चालकों के लिए जोखिमभरा कार्य साबित हो रहा है। इन गड्‌ढों के कारण आए दिन दुर्घटना घटित होती रहती है, वहीं हाईवे से गुजरने वाले बड़े वाहन रोजाना क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से हाईवे पर जगह-जगह गड्‌ढे बने हुए हैं। बरसात एवं घरों से आने वाला पानी हाईवे पर एकत्रित होने के कारण 50 मीटर की दूरी में गड्‌ढे बने हुए हैं। इन गड्‌ढों में हर समय पानी भरा रहता है, जिससे वाहन चालकों को गड्‌ढे का अनुमान नहीं होता, और वाहन क्षतिग्रस्त होते रहते हैं। एनएच 65 के अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद भी इसमें कोई सुधार नहीं किया जा रहा है।

बार-बारटूटता है

इससेपूर्व शहीद भगतसिंह चौक के पास भी हाईवे टूटा हुआ था। लंबे समय बाद टूटे हुए स्थान पर सीसी सड़क बनाने से यहां तो हाईवे की स्थिति ठीक हो गई, परंतु उससे कुछ दूरी आगे वापस टूटना शुरू हो गया। हाईवे की हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है।

सादुलपुर. क्षतिग्रस्त हाईवे एवं उस पर से गुजरते वाहन।