न्यायालय परिसर में पौधारोपण
सादुलपुर. राज्यविधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार शाम को मिनी सचिवालय स्थित न्यायालय परिसर में पौधारोपण किया गया। ताल्लुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं एडीजे आलोक सुरोलिया ने न्यायालय भवन के आस-पास पींपल, नीम, शीशम आदि के पौधे लगाए। सभी पौधों की सुरक्षा के लिए टी गार्ड लगाए गए हैं। एडवोकेट विक्रमपाल जांगिड़ की ओर से 10 टी गार्ड उपलब्ध करवाए गए हैं। पौधों की देखरेख समय पर पानी दिए जाने की व्यवस्था के लिए न्यायालय के सभी कर्मचारीगण को निर्देश जारी कर पाबंद किया गया है। एसीजेएम अशोक कुमार टांक के माध्यम से उक्त व्यवस्था की नियमित मोनेट्रिंग भी करवाई जाने के निर्देश दिए गए हैं। एडीजे सुरोलिया ने इस मौके पर अधिकाधिक पौधारोपण करने पर जोर दिया। एडवोकेट फतेहचंद पूनिया, बलवीरसिंह, हनुमानसिंह, मनोज पचार, अजीतसिंह, राकेशसिंह आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।