पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शाम तक सुपर 8 मुकाबले

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शाम तक सुपर-8 मुकाबले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विजेता खिलाडिय़ों का सम्मान

सवाई बड़ी ग्राम स्थित सरस्वती चिल्ड्रन शिक्षण संस्थान में संपन्न हुई 59 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय सोनी उप्रावि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जूडो छात्र वर्ग में तथा जिम्नास्टिक छात्र-छात्रा दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर चैम्पियनशिप पर कब्जा किया। जूडो 45 किलों भार में बाबुलाल सैनी ने स्वर्ण पदक, 50 किलों में शाकिर सैयद ने स्वर्ण पदक, 25 किलों में कृष्णा सिंह कविया ने रजत पदक, 30 किलों में अबरार सैयद ने कांस्य पदक, 35 किलो में अरियन सिंह ने कांस्य पदक, 27 किलों में सुमन रैगर ने रजत पदक, 50 किलों में शाहिद बलारिया ने रजत पदक प्राप्त किए।

इसी प्रकार जिम्नास्टिक छात्र वर्ग में विकास सैन, हंसराज रैगर, करण रजलीवाल, नरेंद्र रैगर, प्रेमप्रकाश गढ़वाल, चिरंजीलाल, बंटी बाकोलिया तथा छात्रा वर्ग में माया उत्तम स्वामी, पायल सैन, मीनाक्षी रजलीवाल, नेहा सैन, मुस्कान सिक्का, अनिशा सिक्का ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। सभी विजेता खिलाडिय़ों एवं टीम प्रभारी उर्मिला जाड़ीवाल कौशल्या शर्मा तथा टीम कोच रामलाल जाखड़ का शनिवार को विद्यालय में पहुंचने पर प्रधानाध्यापक राधेश्याम शर्मा, बालकृष्ण गढवाल, अख्तर हुसैन खिलजी, चेतनप्रसाद गौड़, मनिला निर्वाण, नौरंग बेनिवाल, प्रियंका निर्वाण हनुमानमल चौधरी ने माल्यार्पण, तिलकार्चन मुंह मीठा करवाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। सभी विजेता खिलाडिय़ों को शाला के प्रधानाध्यापक राधेश्याम शर्मा द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।

सादुलपुर.जिलास्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता (14 वर्ष छात्रा) में विजेता रही पहाड़सर के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल की टीम का पहाड़सर पहुंचने पर स्वागत किया गया। पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां ने टीम की छात्राओं का स्वागत कर कठोर मेहनत के बलबूते पर क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। टीम प्रभारी सरोज का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर सरपंच इंदुबाला, पूर्व सरपंच सोहनलाल, प्रधानाचार्य बबलेश कुमार, मनसुखराम, बीरूराम, कोच बलजीत, प्रदीप सहारण, देवीलाल, ओमप्रकाश पूनिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे। प्रधानाध्यापिका कृष्णा ने आभार व्यक्त किया।

सादुलपुर. विजेताटीम के साथ पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां एवं अन्य लोग।

सरदारशहर. विजेता खिलाडिय़ों को प्रधानाध्यापक ने पुरस्कार दिए।

रविवार सुबह हो