- Hindi News
- जिलास्तरीय एथलेटिक्स में हुए कड़े मुकाबले
जिलास्तरीय एथलेटिक्स में हुए कड़े मुकाबले
राजकीयमोहता बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल की ओर से जिलास्तरीय छात्रा (17 19 वर्ष) एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद् घाटन रविवार सुबह हुआ।
व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्यामलाल सोनी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपनिदेशक महावीरसिंह पूनिया तथा विशिष्ट अतिथि डीवाईएसपी ज्ञानप्रकाश नवल, बीईईओ मनीराम गोस्वामी, कलावती खीचड़, प्रतापसिंह कस्वां, ओमप्रकाश शर्मा, घनश्यामदास शर्मा, ललिता पूनिया, मनीषा शांडिल्य, सुशीला सुमन पूनिया थे।
संयोजिका प्रधानाचार्या डॉ. सुमन जाखड़ ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अतिथियों ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता के विधिवत उदघाटन की घोषणा की तथा खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने पर जोर दिया। ममता वर्मा, कमला पूनिया, जुगलकिशोर पूनिया, दिनेश कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन अनिता सोनी ने किया।
सादुलपुर. दौड़प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं।
सादुलपुर. प्रतियोगिताका ध्वजारोहण कर उदघाटन करते अतिथि।