महिला की चेन तोड़ी
कस्बेमें बुधवार दोपहर में सिल्वर फैक्ट्री के पास बाइक पर सवार तीन जनों ने एक महिला की गले से सोने की चेन तोड़कर ले गए। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
अजीत कुमार जांगिड़ ने बताया कि उसकी बहन चाची बुधवार दोपहर में बाजार से सामान लेकर रही थी। सिल्वर फैक्ट्री के पास पीछे से आए बाइक पर सवार तीन जनों ने उसकी बहन के गले में पहनी सोने की चेन को झपट्टा मारकर ले गए। गौरतलब है कि कस्बे में चैन स्नेचिंग की कई वारदातें हो चुकी है, परंतु अभी तक कोई भी बदमाश पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। इससे पहले भी इसी क्षेत्र में ऐसी ही वारदात हो चुकी है।