बीईईओ को एपीओ करने की निंदा
सादुलपुर | विभिन्नशिक्षक संगठनों की बुधवार को बैठक हुई। इसमें बीईईओ को एपीओ करने का विरोध किया गया है।
शिक्षक संघ एकीकृत के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज पूनिया ने बताया कि बीईईओ कार्यालय के सभी कार्य सुचारू रूप से संचालित किए जा रहे थे, परंतु अचानक बिना किसी गंभीर अनियमितता कोताही के बीईईओ इंद्रसिंह पूनिया को एपीओ कर दिया गया है, जो कि उच्च अधिकारियों शिक्षा विभाग की मनमानी है। पूनिया ने बताया कि इसे लेकर शिक्षकों में रोष व्याप्त है तथा सभी शिक्षक संगठनों ने इसका सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया है। बैठक में राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश जांगिड़, राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के प्रदेशाध्यक्ष शिशुपालसिंह, तहसील अध्यक्ष सुमेरसिंह, रघुवीरसिंह, ओमप्रकाश पूनिया, सीताराम जांगिड़, शुभराम जांगिड़, सुमिता शर्मा, शंकुतला भाटी, दिनेशचंद्र स्वामी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।