पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों का मिनी सचिवालय के सामने धरना आज से

छात्रों का मिनी सचिवालय के सामने धरना आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संस्कृत स्कूल पर ताला जड़ा

लूदीझाबर गांव के राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत स्कूल में खाली पदों पर नियुक्ति तथा शैक्षणिक व्यवस्था निरस्त करने की मांग को लेकर ग्रामीणों विद्यार्थियों ने बुधवार को स्कूल के ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

गांव के दलीपसिंह, राजेंद्र, सुरजभान, रामसिंह, सुल्तान, रणसिंह पवन कुमार, रामप्रसाद, रमेश, कमला, फूला, वीरेंद्र, सुभाषचंद्र, धर्मपाल, सुनील कुमार, संदीप सहित अन्य ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि स्कूल में गणित वरिष्ठ अध्यापक का पद खाली है तथा वरिष्ठ अध्यापक विज्ञान का पद निदेशक संस्कृत शिक्षा की ओर से स्थानांतरण कर दिया गया। वर्तमान में एक अध्यापक तृतीय श्रेणी स्कूल की बोर्ड कक्षाओं को विज्ञान गणित पढ़ाता है, जिसको शैक्षणिक व्यवस्था के तहत राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत स्कूल हरदेसर (रतनगढ़) लगा दिया गया है। स्कूल में करीब 200 विद्यार्थी पढ़ते हैं। ग्रामीणों ने शैक्षणिक व्यवस्था निरस्त कर अध्यापक को वापस स्कूल में लगाने की मांग की है।

सादुलपुर. लूदीझाबर गांव में स्कूल के ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन करते विद्यार्थी ग्रामीण।

सादुलपुर. मुख्यमंत्रीके नाम एसडीएम के पेशकार को ज्ञापन सौंपते छात्र।