सहपाठी छात्रा के साथ सामूहिक ज्यादती
हमीरवासथाने में बुधवार को एक स्कूली छात्रा के साथ सहपाठी छात्र एक अन्य द्वारा पिलानी में सामूहिक ज्यादती करने का मामला दर्ज हुआ।
पुलिस के अनुसार नवां गांव की नाबालिग छात्रा ने रिपोर्ट दी कि वह गांव में स्थित स्कूल में कक्षा 12 वीं में पढ़ती है। 10 सितंबर को वह घर से स्कूल जा रही थी, तब रास्ते में उसकी कक्षा में पढ़ने वाला प्रवीण पुत्र कमलसिंह ने बताया कि तुम्हारे पिताजी का एक्सीडेंट हो गया है और उन्हें पिलानी लेकर गए हैं। तुम्हारे को बुलाया गया है। वह उक्त बात सुनकर प्रवीण के साथ पिलानी चली गई। पिलानी में उन्हे प्रमोद पुत्र रघुवीर जाट निवासी चुना का बास (हरियाणा) मिला। प्रवीण प्रमोद ने कहा कि पहले मकान पर चलते हैं, बाद में अस्पताल चलेंगे। दोनो उसे मकान पर ले गए और वहां पर उसके साथ सामूहिक रूप से ज्यादती की। आरोपियों ने किसी को बताने पर उसके पिता उसको जान से मारने की धमकी दी और गांव छोड़कर चले गए।