पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरदारशहर रतनगढ़ में बूंदाबांदी, सादुलपुर में कोहरा

सरदारशहर रतनगढ़ में बूंदाबांदी, सादुलपुर में कोहरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू. क्षेत्रमें शनिवार को दिनभर बादलों की आवाजाही रहने दोपहर बाद ठंडी हवाएं चलने से सर्दी का असर तेज हो गया। शनिवार को अधिकतम तापमान में मामूली न्यूनतम तापमान में करीब आठ डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई, लेकिन हवाओं के चलने से लोग ठिठुरने पर मजबूर हो गए। लोगों ने अलाव तापकर गर्म कपड़ों में लिपट कर सर्दी से बचाव किया। सुबह से ही बादल छाए रहे तथा सूरज बादलों की ओट में छीपा रहा। सुबह 11 बजे के करीब कुछ देर तक हल्की धूप खिली। दोपहर बाद बादलों के साथ ही ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गई। लोग सुबह से शाम तक गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। सरदारशहर में बादलों की आवाजाही के बीच मामूली तौर पर बूंदाबांदी हुई। रतनगढ़ में भी बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 23.2 न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोहराछाया : गाड़ियां लेट हुई

सादुलपुर.शहरीग्रामीण क्षेत्र में शनिवार को दिनभर हल्का कोहरा छाया रहा। शुक्रवार रात को शनिवार सुबह से शाम तक कोहरे का असर रहा तथा शीतलहर ने कंपकंपाया। लगातार कोहरे के कारण लोगों की दिनचर्चा भी प्रभावित रही। कोहरा के कारण वाहनचालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा तथा दिन में लाईट जलानी पड़ी। इस सीजन में पहली बार कोहरा छाया है। कोहरे के चलते सादुलपुर जंक्शन से गुजरने वाली कई गाड़ियां देरी से पहुंची। रेलवे के अनुसार दिल्ली-जोधपुर एक्सप्रेस अपने निश्चित समय से 50 मिनट देरी से तथा बीकानेर-दिल्ली सुपरफास्ट 35 मिनट देरी से सादुलपुर जंक्शन पहुंची। गाड़ियां लेट होने के कारण यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

साहवामें हुई बूंदाबांदी

साहवा।क्षेत्र में शनिवार को बूंदाबांदी के चलते ठंड का असर तेज हो गया। सुबह के समय बादलों की तेज गजर्ना के साथ रूक-रूककर बूंदाबांदी हुई, बाद में दिनभर ठंडी हवाएं चलती रही।

शाम के समय अलाव तापकर सर्दी से बचाव करते लोग।

कोहरे के बीच सादुलपुर से रवाना हुई हिसार सवारी गाड़ी।