पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ड्राइवर को नीचे पटक बदमाश किराए की गाड़ी ले गए

ड्राइवर को नीचे पटक बदमाश किराए की गाड़ी ले गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलपुर. तीनबदमाशों ने ड्राइवर को नीचे पटक कर किराए की गाड़ी छीनकर ले गए। घटना शुक्रवार देर शाम की है। सिधमुख थाने में शनिवार को मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि भालाराम पुत्र हरिसिंह जाट निवासी बूंगी ने रिपोर्ट दी कि 12 दिसंबर शाम 5.45 बजे वह अपनी मेक्स गाड़ी को लेकर राजगढ़ बस स्टैंड पर खड़ा था। इस दौरान तीन अज्ञात व्यक्ति आए और न्यांगल बड़ी छोड़ने के लिए गाड़ी को किराए पर कर ले गए। भगेला गांव से न्यांगल बड़ी की तरफ जा रहे थे, तब गाड़ी में सवार तीनों जनों ने उसके गले में रस्सी डालकर नीचे पटक दिया तथा गाड़ी छीनकर ले गए।