संदिग्धों की शिनाख्त परेड
सादुलपुर. पुलिसने वाहन लूट की दो अलग-अलग घटनाओं में गिरफ्तार आरोपियों की जेल में शिनाख्त परेड करवाई गई। थानाधिकारी भागलाराम ने बताया कि वाहन लूट की दो अलग-अलग वारदातों में गिरफ्तार एवं कार्यवाही शिनाख्त के लिए जेल भेजे गए आरोपी दिनेश उर्फ कांचा पुत्र जगतसिंह जाट निवासी चहड़ खुर्द (हरियाणा), नरेश पुत्र महेंद्र जाट निवासी मोठसरा (हनुमानगढ़) तथा मनदीप पुत्र बलजीत जाट निवासी भगाण हिसार (हरियाणा) की शिनाख्त परेड करवाई गई है। उन्होंने बताया कि दो वारदातों में से एक पीड़ित पक्ष द्वारा शिनाख्त की गई है, जबकि दूसरे पक्ष द्वारा सोमवार को शिनाख्त की कार्यवाही की जाएगी।