हादसों को निमंत्रण देते चैंबर
सादुलपुर. पिलानीरोड के दोनों तरफ गंदे पानी की निकासी के नालों के साथ बने चैंबर खुले पड़े हुए हैं। इन चैंबरों में पशुओं के पड़ने की आए दिन घटनाएं होने के बाद भी नगरपालिका इन्हे बंद तक नहीं करवा रही है। गत दिनों भी इन चैंबरों में पशु गिर गए थे। मोहल्लेवासियों ने पालिका में शिकायत भी की, पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। गंदे पानी की निकासी के लिए बनाए गए इन नालों के साथ इन चैंबरों में भी कचरा भरा पड़ा है। चैंबर ऊपर से खुले होने के कारण कभी भी कोई दुर्घटना घटित हो सकती है। पूर्व पार्षद महेंद्र दिनोदिया मोहल्ले के अन्य लोगों ने बताया कि खुले पड़े चैंबर आए दिन दुर्घटना का कारण बन रहे हैं।