पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुंभाराम नहर शुरू करने के लिए किसान सम्मेलन 23 को

कुंभाराम नहर शुरू करने के लिए किसान सम्मेलन 23 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वीर भगतसिंह स्मृति नहर निर्माण संघर्ष समिति तथा कुंभाराम नहर निर्माण संघर्ष समिति महलाणा उतरादा की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरणसिंह के जन्मदिवस पर होने वाले किसान सम्मेलन की तैयारियां शुरू कर दी है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष रामनिवास खींचड़ ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 23 दिसंबर को महलाणा उतरादा के शिव उच्च माध्यमिक स्कूल में दोपहर एक बजे होने वाले किसान सम्मेलन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपकर ग्रामीण क्षेत्र में प्रचार-प्रसार शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य कुंभाराम नहर के अधूरे पड़े काम को पूरा करना तथा नहर से वंचित गांवों को नहर से जुड़वाना है।

सरपंच मनीराम पूनिया की अध्यक्षता में होने वाले सम्मेलन के मुख्य अतिथि विष्णुपाल आर्य पद्मश्री कृष्णा पूनिया तथा विशिष्ट अतिथि प्रतापसिंह पूनिया, महासिंह सिहाग, तिलोकाराम कस्वां, केप्टन समुद्रसिंह, अभयसिंह शेखावत, संयोजक अर्जुनलाल धेतरवाल, दानाराम मेघवाल, हाजी रमजान अली, शिवकुमार सुथार, जयसिंह मेघवाल, चुन्नीलाल सहारण तथा मदनलाल स्वामी होंगे।