लीकेजों ने बिगाड़ी पानी सप्लाई
कस्बेमें आधा दर्जन से अिधक स्थानों पर पानी सप्लाई लाइनों में हुए लीकेज लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। लीकेज के चलते प्रतिदिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह जाता है, वहीं कई घरों तक पानी भी नहीं पहंुच पाता। लोगों ने विभाग के अिधकारियों को कई बार अवगत कराया, मगर लीकेज सही नहीं हुए।
कस्बे में बिड़दीचंद मारोठिया की दुकान के पास दो जगह, चंपालाल प्रजापत के घर के पास, बंशीधर ढोली के घर के सामने, गांधी चौक, ज्ञान बाल भारती मार्ग, हनुमान रोड के पास, राजलदेसर मार्ग, मालचंद प्रजापत के घर के पास सहित आधा दर्जन से अिधक स्थानों पर पेयजल आपूर्ति लाइन में पिछले छह महीनों से लीकेज हैं, जिससे पानी व्यर्थ बह रहा है। हालांकि कई बार कर्मचारियों ने लीकेज सही भी किए, लेकिन पाइप लाइनें वर्षों पुरानी होने से बार-बार पाइपों में लीकेज की समस्या बनी रहती है। स्वयंसेवी संस्था आस्था के अध्यक्ष रतन जैन ने बताया कि लीकेज से सर्दी में भी लोगों को पेयजल समस्या से रूबरू होना पड़ता है।
सादुलपुर| कस्बेके वार्ड 25 में सिद्धमुख मोड़ से भक्कड़ स्कूल तक बिजली निगम की ओर से ट्रांसफार्मर लगाने के लिए पोल गाड़ने के दौरान पानी लाइन टूटने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।जगह-जगह से लाइन टूटने से पानी व्यर्थ बहता रहा।मोहल्ले के किशनलाल गोस्वामी, प्रदीप अत्री, पवन स्वामी, बिल्लू भनभैरू आदि ने बताया कि ठेकेदार को पोल लगाते वक्त बार-बार चेताया गया, परंतु उसने अनसुना कर दिया। लोगों ने बताया कि वार्ड 25 के लिए तीन बार पानी की सप्लाई की जा चुकी है। सप्लाई के दौरान पानी बीच रास्ते में ही बिखर जाता है। सर्दी में मोहल्लेवासियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। किशनलाल गोस्वामी ने बताया कि इस बारे में विभागीय अधिकारियों तथा पालिका प्रशासन को शिकायत की गई, परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
सादुलपुर में पोल डालते लाइन टूटी, खूब बहा पानी
पड़िहारा. कस्बेमें लीकेज से रास्ते में बहा पानी।
पड़िहारा. प्रजापतिमोहल्ले में लीकेज को दिखाता युवक।