छात्रवृति वितरण की
सादुलपुर| लक्ष्मीएवं उषा मित्तल फाउंडेशन की ओर से चालू वित्तीय वर्ष 2014-15 में स्कूल एवं कॉलेजों के माध्यम से 120 विद्यार्थियों को साढ़े छह लाख रुपए की छात्रवृत्ति वितरण की गई। प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र नेहरा ने बताया कि कक्षा 10 12 पास विद्यार्थियों के 333 आवेदन पत्रों में से 55 नए 65 पुराने विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति का नवीनीकरण फाउंडेशन की चयन समिति अंतर्गत प्रधानाचार्य प्रतापसिंह कस्वा की अध्यक्षता में कुल 120 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरण की गई। 2014-15 में छात्रवृति में चयनित छात्रों की कट ऑफ मैरिट माध्यमिक परीक्षा में 86 % उच्च माध्यमिक परीक्षा में थ्योरी 68.75 प्रतिशत रही। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन की ओर से यह छात्रवृति 2003 से लगातार दी जा रही है।