स्काउट का सूचना शिविर
सादुलपुर| तोलागर्ल्स कॉलेज में बुधवार को स्काउट गाइड शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि स्काउट गाइड के स्थानीय सचिव दलीपसिंह सहारण ने छात्राओं को स्काउट गाइड संबंधी जानकारी दी। चूरू की ऋतु शर्मा ने कहा कि छात्राएं स्काउट गाइड से जुड़कर देश की सेवा में भागीदार बन सकती है। प्राचार्य ने अतिथियों का स्वागत आभार व्यक्त किया तथा छात्राओं से स्काउट से जुड़ने की अपील की।