मुक्तिधाम में हॉल का शिलान्यास
सादुलपुर| मोक्षभूमि के बाहर राजगढ़ सादुलपुर नागरिक परिषद बंेगलरु के सहयोग बनने वाले हॉल का शिलान्यास बुधवार शाम को हुआ। हॉल बनाने में विधायक मनोज न्यांगली के कोटे से भी राशि दी जाएगी। नरपतसिंह न्यांगली, मनोहर डोकवेवाला, हनुमानप्रसाद मोदी, डुंगरमल सैनी, डॉ. जयलाल झाझड़िया ने पूजा-अर्चना की। समिति के अध्यक्ष लीलाधर मित्तल ने बताया कि 25 गुणा 50 की साइज के हॉल निर्माण का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर नंदकिशोर दायमा, नगर प्रमुख गणेश लुहारीवाला, पार्षद ज्ञानीराम प्रजापत, पूर्व पार्षद राजकुमार मीणा, लक्ष्मीनारायण तांबाखेड़ीवाला आिद उपस्थित थे।