डेराप्रेमियों ने निकाली रैली
सादुलपुर| डेरासच्चा सौदा सिरसा के अनुयायियों ने डेरा प्रमुख संत गुरमीत रामरहीमसिंह इंसा की 13 फरवरी को होने वाली फिल्म एमएसजी दी मैसेंजर के प्रचार प्रसार को लेकर बुधवार को शहरी क्षेत्र में रैली निकाली। रैली को कृषि उपज मंडी के सामने से आशा देवी इंस्टीट्यूशंस के निदेशक कौशल पूनिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कृषि उपज मंडी, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, घंटाघर, मुख्य बाजार होते हुए महाराणा प्रताप चौक पहुंची। रैली में शामिल डेरा अनुयायियो ने ‘धन धन सतगुरू तेरा ही आसरा’ ‘एमएसजी दी मैसेंजर’ के नारे लगाए। महावीर इंसा ओमप्रकाश इंसा ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख द्वारा बनाई गई एमएसजी दी मैसेंजर फिल्म देश में फैली सामाजिक बुराइयों नशा, वेश्यावृत्ति, कन्या भ्रूण हत्या भ्रष्टाचार पर आधारित है, जिसको देखने से युवा पीढ़ी को सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने बताया कि फिल्म से होने वाली आय देश में फैले एड्स थेलेसिमिया रोग को दूर करने के लिए इसके रिसर्च पर लगेगी। इस अवसर पर डेरा सच्चा सौदा के ब्लॉक राजगढ़, तारानगर, ददरेवा, सिद्धमुख राजपुरा सहित आशा देवी नर्सिंग काॅलेज के डेराप्रेमियों सहित बुजुर्ग बच्चे महिलाओं आदि ने नारों के साथ एमएसजी दी मैसेंजर फिल्म देखकर सामाजिक बुराइयों से बचकर अपना जीवन सुखमय बनाने की अपील की।