पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब स्कूलों में भी पिलाने लगे फ्लू निरोधक दवा

अब स्कूलों में भी पिलाने लगे फ्लू निरोधक दवा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वाइनफ्लू की रोकथाम के लिए सरकारी अस्पतालों के बाद अब स्कूलों में उपाय होने लगे हैं।

गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत बुधवार को स्वाइन फ्लू रोधी दवा पिलाई गई। प्रबंध समिति सचिव शोभाराम बणीरोत, निदेशक डॉ. ओपी शर्मा, प्राचार्य आशा कोठारी, व्याख्याता डॉ. मंसूर अली खान, इंद्रचंद्र, अखिलेश बाटू, मीनाक्षी तंवर, सुमित्रा बुगलिया एनएसएस प्रभारी सीमा बेदी ने छात्राओं को दवा पिलाई। इसी प्रकार राजकीय भरतिया अस्पताल स्थित होम्योपैथी अस्पताल में बुधवार को भी दवा पीने वालों की भीड़ लगी रही। अस्पताल प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि जिला आयुर्वेद अधिकारी सीताराम शर्मा के सानिध्य में शिविर में डॉ. ओमप्रकाश सारण, डॉ. प्रमोद मिश्रा, धर्मवीरसिंह, प्रहलाद स्वामी, रामावतार सैनी, चंद्रप्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश सैनी, आशुतोष शर्मा, नोरतमल सोनी, नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र की कांता फरड़िया, पूजा बागड़ी, सरोज सीता ने सहयोग किया। गढ़ के पीछे स्थित मैरीगोल्ड वर्ल्ड स्कूल में शेखावाटी होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन की ओर से वरिष्ठ होम्योपैथ डॉ. अमरसिंह शेखावत ने इसके लक्षण बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान संस्थान के चेयरमैन वैद्य ओमप्रकाश चोटिया, िनदेशक अभिषेक चोटिया, विनीत चोटिया अवकाश सैनी आदि उपस्थित थे। सेहला स्थित राजकीय आयुर्वेद औषधालय में स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए ग्रामीणों को दवा पिलाई गई। औषधालय प्रभारी डाॅ. लीलाधर शर्मा ने बताया कि सोमवार को 553 तथा मंगलवार को 526 लोगों को दवा पिलाई गई। औषधालय के वरिष्ठ कंपाउडर महावीर प्रसाद स्वामी, परिचारक दीपचंद्र मीणा, श्यामलाल सोनी, सुनिल शर्मा, गिरधारीलाल शर्मा, करणी सिंह, हीरालाल सेंडीवाल, चांदमल लोहिया, श्यामलाल नाई, सुभाष मीणा आदि ने सहयोग किया। गांव बीनासर के बालिका उप्रावि में नौ से 11 फरवरी तक 150 बालक-बालिकाओं को दवा दी। प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार ग्रोवर ने काउंसिल फॉर रिसर्च इन होम्योपैथी नई दिल्ली के आयुष विभाग से प्रमाणीकरण के बाद बच्चों को दवा पिलाई गई। मंगलवार को प्रभारी सुरेश शर्मा के नेतृत्व में कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल की दवा भी दी गई।

राजलदेसर.श्रीरामउमा स्कूल में बुधवार को शिव होम्योपैथी क्लीनिक की ओर से दवा पिलाई गई। डॉ. लालसिंह चौधरी ने बचाव के उपाय बताए। प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद शर्मा, भुवनेश्वर शर्मा आदि ने सहयोग किया।

छापर.छापरकमेस्टि एसोसिएशन की ओर से राहगीरों को स्वाइन फ्लू रोधी आयुर्वेदिक काढा पिलाया। सरकारी अस्पताल के सामने एसोसिएशन के रामरण सिहाग, राजेश सारड़ा, गजराजसिंह जैन, नरपत भाटी, शंकरलाल स्वामी किशोर जाट ने तुलसी के पत्ते, बिल्लव पत्र काली मिर्च से निर्मित स्वाइन फ्लूरोधी आयुर्वेदिक काढ़ा राहगीरों को पिलाया।

सरदारशहर.गांधीविद्या मंदिर के संस्थापक स्वामी रामशरण महाराज के जन्मदिवस के उपलक्ष में बुधवार को बुनियादी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रशिक्षणार्थियों के ग्राम पुलासर में खंड शिक्षण कार्यक्रम में राउमावि के विद्यार्थियों को काढा पिलाया। प्रशिक्षण प्रभारी डाॅ. रतनलाल भोजक ने स्वामीजी के जीवन प्रेरणा प्रसंग बतायें। इसी संदर्भ में पुलासर पीएससी में चिकित्सा अधिकारी डाॅ. परवेश अहमद ने स्वाइन फ्लू के कारण बताते हुए बचाव के तरीके बताए।

डॉ.शेखावत को मिलेगा सम्मान

चूरू|वरिष्ठहोम्योपैथ डॉ. अमरसिंह शेखावत को होम्योपैथी फ्रेंड्स एवं डॉ. वीसी मुखर्जी फाउंडेशन, गोरखपुर की ओर से इलाहाबाद में होने वाले नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल सेमिनार में 15 फरवरी को डॉ. मुखर्जी नेशनल मेडिकल अवार्ड दिया जाएगा। होम्योपैथी के प्रचार-प्रसार विकास में योगदान के लिए इस सम्मान से नवाजा जाएगा।

राजकीय औषधालय में काढा पीती महिलाएं एवं बच्चे।

सादुलपुर| स्वाइनफ्लू के बढ़ते प्रकोप के चलते लोगों में इसे लेकर डर सताने लगा है। इस प्राणघातक बीमारी के प्रति महिलाएं एवं बच्चे अधिक जागरूक है। सरकारी औषधालयों में सुबह से लेकर शाम तक आयुर्वेदिक काढा पीने के लिए लोगों को कतार में लगना पड़ रहा है। बुधवार को कस्बे में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय में भी काढा पीने के लिए काफी संख्या में महिलाओं एवं बच्चों की उपस्थिति रही। महिलाएं घरों से अपने बच्चों को औषधालय लाकर काढा पिलाती है और खुद भी पीती है। एक बुजुर्ग महिला से काढा पीने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ‘के करां स्वाइन फ्लू को डर लागै। बीमारी बहोत ज्यादा फैल री है। इंस बचाव के लिए बच्चां भी काढा पिलावां हां’। ब्लॉक लेवल अधिकारी वैद्य राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि औषधालय में प्रतिदिन 500 से अधिक लोगों को 6 फरवरी से काढा पिलाया जा रहा है।

इसी प्रकार गुलपुरा के राजकीय औषधालय के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सत्यनारायण शांडिल्य ने बताया कि औषधालय में प्रतिदिन 200 लोगों को काढा पिलाया जा रहा है। भगेला गांव के सेठ हजारीमल अग्रवाल राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए आयुर्वेद चिकित्सा प्रभारी रोशनलाल सुरेंद्र वर्मा ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ को काढा पिलाया और रोग के बारे में जानकारी दी। राजकीय गर्ल्स उच्च प्राथमिक स्कूल घणाऊ में आयुर्वेद चिकित्सा प्रभारी राधेश्याम ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ को काढा पिलाया और स्वाइन फ्लू के उपचार को लेकर जानकारी दी। बैरासर बड़ा गांव के औषधालय में भी चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजबाला ने ग्रामीणों को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए काढा पिलाया।

चूरू. स्वाइनफ्लू की रोकथाम के लिए स्कूल में बच्चों को दवा पिलाते डॉक्टर शेखावत।