तीन पर मारपीट का मामला दर्ज
सादुलपुर| सिद्धमुखथान में बुधवार को पुत्र सहित तीन जनों के खिलाफ एक महिला के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार अस्पताल में भर्ती सुरती प|ी रामचंद्र जाट निवासी धोलिया ने पर्चा बयान दिए कि उसका लड़का महेंद्र आदतन शराबी है, जो गांव के रणधीर पुत्र भीमसिंह के साथ रहता है। मंगलवार शाम को उसका पुत्र महेंद्र सहित रणधीर उसकी मां मुन्नी उसकी पुत्रवधु के साथ झगड़ा कर रहे थे। उसने बीचबचाव किया, तो आरोपियों ने मारपीट कर गले में पहनी पतरी लोंग छीनकर ले गए।