पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर तहसील में शुरू होनी चाहिए 3 जी सेवा

हर तहसील में शुरू होनी चाहिए 3 जी सेवा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुरस्थित होटल ओम टावर में बुधवार को बीएसएनएल की राज्यस्तरीय बैठक हुई, जिसमें सांसद राहुल कस्वा ने चूरू जिले के बीएसएनएल से संबंधित मुद्दों को प्रभावी ढंग से रखा। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल राष्ट्रीय स्तर की सरकारी संस्थान है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर यह सभी से बहुत पीछे है। इसमें सुधार की बहुत आवश्यकता हैं। बीएसएनएल की सुविधाओं को सुधारने के लिए सबसे पहले एक ग्राहक सेवा केंद्र की स्थापना करना बहुत जरूरी हैं और इस सेवा केंद्र में आने वाली सभी शिकायतों का तुरंत निस्तारण हो, इसके लिए एक मोनिटरिंग समिति का भी गठन होना चाहिए। उन्होंने चूरू संसदीय क्षेत्र में सभी तहसील स्तर पर 3जी सेवा शुरू करवाने पर जोर दिया। सांसद ने कहा कि सादुलपुर में 3जी मशीनें आए हुए दो वर्ष से अधिक समय हो गया है, परंतु अभी तक उन्हें चालू नहीं किया गया है। मोबाइल टावरों पर बैटरी बेकअप सुविधा सुचारू रूप से काम नहीं कर रही है। बिजली जाने के बाद अधिकांश टावर नेटवर्क सुविधा उपलब्ध करवाना बंद कर देते हैं| उन्होंने बताया कि संसदीय क्षेत्र चूरू में कई टावर बनकर तैयार हो चुके हैं, परंतु उन्हें चालू नहीं किया गया है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पीपीपी माॅडल के आधार पर दूरसंचार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की ओर से डिजिटल भारत योजना का शुभारंभ किया है, इसके लिए बीएसएनएल द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय को ब्रॉडबैंड सुविधा से युक्त करने के लिए सुचारू सुविधा उपलब्ध कर योजना को चालू करनी चाहिए। ई-मित्र ग्राहक सेवा केंद्र जैसी परियोजनाओं के लिए ब्रॉडबैंड सुविधा न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध करवाने, वेलिडिटी रिचार्ज सिस्टम को हटाकर उसके स्थान पर साधारण रिचार्ज में ही वेलिडिटी की सुविधा उपलब्ध करवाने तथा टेलीफोन कनेक्शन काटे जा चुके उपभोक्ताओं को डिपोजिट राशि वापस लौटाई जाए, कर्मचारियों को शिविर आयोजन कर प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए, ताकि कर्मचारियों की साख एवं व्यवहार में प्रगति हो।

इनगांवों में नहीं है टावर

सांसदकस्वा ने बैठक में बताया कि तारानगर तहसील के गांव डाबड़ी बड़ी, देवगढ़, चंगोई, सुजानगढ़ के दूंकर राजियासर, राजगढ़ के गालड़ संाखू, सरदारशहर के बंधनाउ, सोमासर, भादरा के अलायला, किराड़ा बड़ा, शिवदानपुरा, चूरू के खासोली, राणासर, बूंटिया, सहजूसर, रतनगढ़ के बच्छरारा, मेलूसर पुरोहितान, जेगणिया बिदावतान, नोहर के ढीलकी जाटान आदि बड़े-बड़े गांव है, जहां कही भी बीएसएनएल टावर की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस क्षेत्र के लोगों की मांग आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए टावर लगाकर मोबाइल सुविधा शीघ्रताशीघ्र उपलब्ध करवाई जाए।