- Hindi News
- दो पक्षों में मारपीट, वाहनों के शीशे तोड़े
दो पक्षों में मारपीट, वाहनों के शीशे तोड़े
सादुलपुर | हमीरवासथाने में बुधवार को दो पक्षों ने मारपीट कर चोट पहुंचाने तथा बस के शीशे तोड़ने के परस्पर मामले दर्ज करवाए।
पुलिस के अनुसार अस्पताल में भर्ती एक पक्ष के नेकीराम पुत्र सतवीर जाट निवासी गोठड़ा पीएस लुहारू (हरियाणा) ने पर्चा बयान दिए कि मंगलवार को वह अपनी पिकअप लेकर भुआ के पास पिलानी आया हुआ था। भुआ के घर का सामान लेने जसवंतपुरा आया और वहां से रवाना हुआ। होशियारसिंह स्कूल बस लेकर रहा था, जिसमें बच्चे सवार थे। भुआ के लड़के सुनील का दिन में उसके साथ प्लाट को लेकर विवाद हुआ था। बस में सवार होशियारसिंह, राजेंद्र तथा बोलेरो में सवार पांच-छह अन्य ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया और पिकअप के शीशे तोड़ दिए। हमले के दौरान उसके, सुनील सज्जन के चोटें लगी। दूसरे पक्ष के होशियारसिंह पुत्र धालाराम जाट निवासी जसवंतपुरा ने रिपोर्ट दी कि वह स्कूल बस चलाता है। मंगलवार को बस को लेकर पिलानी से जसवंतपुरा जा रहा था। उसका अपने बड़े भाई किशनलाल के साथ आपसी मनमुटाव चल रहा है। सुनील, सज्जन कुमार, नेकीराम सात-आठ अन्य जने पिकअप में आए और लाठियों पाइप से मारपीट कर चोट पहुंचाई। आरोपियों ने बस के शीशे तोड़ दिए।