पर्यावरण प्रदूषण लेखन प्रतियोगिता
सादुलपुर|भोजाण गांवके राउमावि में बुधवार को पर्यावरण प्रदूषण लेखन प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य राजपाल ने विचार व्यक्त किए। स्काउट प्रभारी रजाक खां विज्ञान अध्यापक प्रमील ने पर्यावरण पौधों के रखरखाव के बारे में जानकारी दी। प्रतियोगिता में बजरंगलाल आशा कुमारी प्रथम, मोनिका कंवर मैनका द्वितीय तथा संतोष मोनिका श्योराण तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में रामकरण दहिया की विशेष भूमिका रही।