पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जलदाय विभाग के एक्सईएन एईएन एपीओ

जलदाय विभाग के एक्सईएन एईएन एपीओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलदायविभाग के तारानगर अधिशाषी अभियंता तथा बूंगी के सहायक अभियंता को एपीओ कर दिया गया है। इनका मुख्यालय जयपुर रहेगा। विभाग के किसी भी अधिकारी ने इन्हें एपीओ करने का कारण नहीं बताया। एपीओ करने के आदेश जयपुर से आना बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि विधायक मनोज न्यांगली के गत दिनों पानी की समस्या तथा टैंकरों में फर्जीवाड़े आदि को लेकर जलदाय परिसर में 23 अगस्त से 9 सितंबर तक पड़ाव डाला था। लिखित समझौता होने के बाद पड़ाव स्थगित किया गया। गौरतलब है कि शहरी क्षेत्र में आंदोलन से पूर्व 15 दिनों से एकबार पानी सप्लाई की जाती थी। आंदोलन के दौरान इसमें केवल सुधार हुआ बल्कि पाइप लाइनों से अवैध कनेक्शन कर पानी चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस थाने में पानी चोरी के मुकदमे दर्ज करवाए गए थे। बताया जाता है कि अधिकारियों ने सहायक अभियंता बूंगी एवं अतिरिक्त कार्यभार राजगढ़ महावीरप्रसाद मीणा को विधायक न्यांगली के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के निर्देश दिए थे लेकिन उन्होंने इसकी पालना नहीं की। मामले को लेकर सहायक अभियंता महावीरप्रसाद मीणा को एपीओ करना बताया जा रहा है।

एसई ने दिए एपीओ के आदेश

^जयपुर के आदेश से सहायक अभियंता को एपीओ किया गया है। मुझे पता नहीं एपीओ क्यों किया गया है। -अमरचंदगहलोत, अधीक्षणअभियंता चूरू’’

जलदाय विभाग के एसई ने सहायक अभियंता को 23 सितंबर को एपीओ के आदेश जारी किए है। आदेश में उल्लेख किया गया है कि मुख्य प्रशासन जन स्वा. अभि. विभाग जयपुर ने 23 सितंबर 14 को दूरभाष पर दिए गए निर्देशों की पालना में महावीरप्रसाद मीणा सहायक अभियंता उपखंड बूंगी, अतिरिक्त कार्यभार नगर उपखंड सादुलपुर को धरना प्रदर्शन मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाने से संबंधित इस कार्यालय के आदेशों की पालना नहीं करने के कारण तुरंत प्रभाव से आदेशों की प्रतिक्षा में मुख्यालय कार्यालय मुख्य अभियंता जन स्वा. अभि. विभाग जयपुर किया जाता है। मीणा अपनी उपस्थिति उक्त कार्यालय में देंगे।